Om Birla in LBSNAA- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मसूरी दौरे पर, LBS अकादमी में करेंगे संवाद

Om Birla in LBSNAA- लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला आज उत्तराखंड के मसूरी पहुंचेंगे, जहाँ वे लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करेंगे। उनका आगमन सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर होगा, जिसके बाद वे लगभग 11:30 बजे मसूरी पहुंचेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे उसी दिन दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रशासनिक अकादमी में इन दिनों राज्य सिविल सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत अधिकारियों के लिए 127वां इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष प्रशिक्षण सत्र में देशभर के 19 राज्यों से आए कुल 97 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 73 पुरुष और 24 महिला अधिकारी शामिल हैं।

Om Birla in LBSNAA- यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘विकसित भारत @2047’ की अवधारणा और ‘मिशन कर्मयोगी’ की परिवर्तनकारी सोच को आधार बनाकर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य राज्य स्तर पर प्रशासनिक अनुभव रखने वाले अधिकारियों को राष्ट्रव्यापी नेतृत्वकारी भूमिकाओं के लिए दक्ष और तैयार करना है।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *