Nainital Ropeway- पर्यटकों के लिए खुशखबरी, रोपवे से पहुंचेंगे नैनीताल

Nainital Ropeway- नैनीताल घूमने आने वालों पर्यटकों के लिए एक खुशखबरी है क्योंकि अब जल्दी ही पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को सुगम आवागमन के लिए काठगोदाम-हनुमानगढ़ी रोपवे का निर्माण जल्द ही प्रारम्भ होगा, इसके बनने के बाद जहां नैनीताल पहुंचने के लिए काम समय लगेगा वहीं सड़कों में जाम से निजात मिलेगी।

कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में रोपवे निर्माण को लेकर जिलाधिकारी वंदना ने लोनिवि, निर्माणदायी संस्था व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माण में आ रहीं अड़चनों को दूर किए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

Nainital Ropeway- मानसखंड परियोजना में शामिल कुमाऊं क्षेत्र के प्रसिद्ध कैंची धाम परिसर में मूलभूत सुविधाओं के विकास के साथ ही बहुमंजिला पार्किंग बनाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी वंदना ने कैम्प कार्यालय में लोनिवि, पर्यटन एवं कैंची धाम समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर बनने वाले प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा की।

Nainital Ropeway
Nainital Ropeway

बैठक में अधिशासी अभियंता लोनिवि ने कैंची धाम में बनने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि कैंची धाम का नया ब्रिज बनाया जायेगा जो भव्य एवं आधुनिक होगा, पुराने एवं नये ब्रिज के मध्य रिक्त स्थान पर आगंतुकों हेतु मेडिटेशन, पाठ सेंटर बनाया जायेगा तथा पार्किंग स्थल से पैदल पथ धाम तक बनाया जायेगा उन्होंने बताया कि पार्किंग एवं ब्रिज का प्रोजेक्ट 21 करोड़ का है।

Nainital Ropeway- टेंडर प्रक्रिया शीघ्र ही प्रारम्भ की जायेगी, जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिये कि मल्टी स्टोरी पार्किंग में हैलीपेड भी बनाया जाए ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके साथ ही शिप्रा नदी के पर नये ब्रिज के नीचे लेक का आधुनिक व भव्य स्वरूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि कैंची धाम समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर शीघ्र प्रोजेक्ट को अन्तिम रूप दिया जाए।

यह भी पढ़ें…

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *