Nail Gaon Tehri- उत्तराखंड के टिहरी जिले में तूफान से दर्दनाक हादसा, दो स्कूली बच्चों की मौत

Nail Gaon Tehri- उत्तराखंड के टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक स्थित नैल गांव के पास शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार से छुट्टी के बाद घर लौट रहे दो स्कूली छात्रों पर तेज तूफान के दौरान एक भारी चीड़ का पेड़ गिर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार करीब ढाई बजे हुआ। अचानक मौसम खराब हो गया और भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। इसी दौरान जब छात्र स्कूल से घर लौट रहे थे, गांव से लगभग 200 मीटर पहले एक विशाल चीड़ का पेड़ उखड़कर गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आकर कक्षा 10 में पढ़ने वाले आरव बिष्ट (16 वर्ष), निवासी नैल पिलखी गांव और कक्षा 9 की छात्रा मानसी (14 वर्ष), निवासी नैल गांव की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Nail Gaon Tehri- हादसे के समय अन्य बच्चे भी उनके साथ चल रहे थे, जो किसी तरह भागकर बच निकले और तुरंत परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया, जबकि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्चों के शव बाहर निकाले। शवों की हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों की मांग पर मौके पर ही पोस्टमार्टम किया गया।

थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मृतक आरव के पिता देहरादून के एक होटल में कार्यरत हैं और मानसी के पिता गुजरात में नौकरी करते हैं। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

इस घटना से पूरे नैल गांव में शोक की लहर है। दोनों परिवारों के घरों में मातम पसरा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि रास्तों के किनारे स्थित कमजोर पेड़ों की समय-समय पर जांच कर कटाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

Nail Gaon Tehri- प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है। यह हादसा न केवल एक दर्दनाक घटना है, बल्कि पहाड़ी क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशीलता और तैयारी की गंभीर आवश्यकता की ओर भी संकेत करता है।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *