Mussoorie Car Accident

Mussoorie Car Accident- मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, तीन लोगों की मौके पर मौत

Mussoorie Car Accident- मसूरी से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं, हाथीपांव रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में कार सवार तीनों लोगों की मौके पर मौत हो गई, घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

Mussoorie Car Accident- मसूरी में हुआ बड़ा सड़क हादसा

हादसा रविवार देर रात का बताया जा रहा है, जानकारी के अनुसार देर रात हरियाणा के पर्यटक हाथी पांव से देहरादून की ओर जा रहे थे।

इस दौराहन अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

Mussoorie Car Accident- हादसे में तीन लोगों की मौत

बताया जा रहा है हादसे में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर दो शवों को बाहर निकाल दिया है।

जबकि तीसरे व्यक्ति के शव को स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व में ही निकाल दिया गया था, स्थानीय पुलिस द्वारा तीनों मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

यह भी पढे…

Green Entry Cess- बाहर से आने वाली डीजल गाड़ी को देना होगा ग्रीन एंट्री सेस…