मंत्री गणेश जोशी ने कार्यों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए

Minister Ganesh Joshi gave Instructions- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा में देहरादून गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

Minister Ganesh Joshi gave Instructions- उन्होंने अधिकारियों को निर्माण से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए हर हाल में फरवरी माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी तथा दिन रात कार्य करने निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को समय निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।

Minister Ganesh Joshi gave Instructions- उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना और प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्य धाम जनभावना से जुड़ा है। जब यह सैन्य धाम बनकर तैयार होगा निश्चित ही चारों धामों की भांति सैन्य धाम को देखने के लिए भी देश-दुनिया से लोग आएंगे।

बैठक में सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, एमडी जल निगम रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें….

UKPSC ने समूह-ग के 223 पदों पर निकली भर्ती

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *