Kumbh Mela 2026

Kumbh Mela 2026- कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर कड़ी चेतावनी

Kumbh Mela 2026- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी कि मेला क्षेत्र में किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने निर्देश दिए कि अक्टूबर तक कुंभ से संबंधित सभी कार्य समय पर पूरे हों और गुणवत्ता बनाए रखी जाए।

सीएम ने सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि श्रद्धालुओं के लिए घाटों में स्नान व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की विस्तृत योजना बनाई जाए। हरकी पैड़ी समेत सभी घाटों का सौंदर्यकरण और आवश्यक पुनर्निर्माण कार्य भी तय समय पर पूरे किए जाएँ।

Kumbh Mela 2026- उन्होंने लोक निर्माण विभाग में 24 घंटे के अंदर तकनीकी अधिकारियों की तैनाती करने और मेला क्षेत्र के सभी पुलों का ऑडिट कराने के निर्देश दिए। मेले के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन, सीसीटीवी और पर्याप्त जल पुलिस की तैनाती करने का आदेश भी दिया।

Kumbh Mela 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेला क्षेत्र में अखाड़ों, मठों, संत समाज, समितियों और स्थानीय लोगों के साथ समन्वय सुनिश्चित किया जाए। अतिक्रमण हटाने, वन संबंधित अनुमति प्राप्त करने और आवास व टेंट सिटी की समय पर तैयारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

सीएम ने स्पष्ट किया कि कुंभ मेला राज्य की संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, और हर श्रद्धालु को यहां से एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुखद अनुभव लेकर जाना चाहिए।

Kumbh Mela 2026- बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, रेनू बिष्ट, अनुपमा रावत, रवि बहादुर सहित मुख्य सचिव, डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *