Kanwar Yatra 2025- टिहरी में कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक पलटा, तीन की मौत, 16 घायल

Kanwar Yatra 2025- उत्तराखंड के टिहरी जिले में ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया। जाजल और फकोट के बीच कांवड़ यात्रियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुखद हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए हैं। ट्रक में कुल 19 श्रद्धालु सवार थे, जो गंगोत्री धाम की ओर यात्रा कर रहे थे।

Kanwar Yatra 2025- घटना के विवरण

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य यात्री वाहन के नीचे दबे मिले। गंभीर रूप से घायल चार यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। इसके अलावा, आठ यात्रियों का इलाज नरेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एक घायल का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट में चल रहा है।

Kanwar Yatra 2025- राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। जिलाधिकारी टिहरी के अनुसार, ट्रक खाड़ी से लगभग दो किलोमीटर आगे पलटा था। मौके पर 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से घायलों को त्वरित उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Kanwar Yatra 2025- मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तत्काल सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि राहत एवं बचाव कार्य में कोई कोताही न बरती जाए।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *