Kainchi Dham Helicopter Yatra- अब हेलीकाप्टर से पहुंचे कैंची धाम…

Kainchi Dham Helicopter Yatra- देवभूमि में चारधाम की भांति अब मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं क्षेत्र के तीर्थाटन, पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण मंदिरों और धार्मिक स्थलों को संवारने के लिए सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस मिशन के अंतर्गत प्रथम चरण में 16 में नौ मंदिरों को निखारने के लिए 30.12 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।

इसमें शामिल प्रसिद्ध कैंचीधाम में हेलीपैड की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं, इसके लिए उपयुक्त भूमि मिलने पर हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा, जिससे आने वाले समय में देश-विदेश से श्रद्धालु हेली सेवा से आसानी से कैंचीधाम पहुंच सकेंगे।

Kainchi Dham Helicopter Yatra- ये होंगे निर्माण कार्य

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत सभी मंदिरों में पार्किंग, रोशनी, सुंदरीकरण, आस्था पथ का निर्माण, पहुंच मार्गों का सुंदृढ़ीकरण सहित कई कार्य कराए जाएंगे  वहीं कैंचीधाम में मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी।

इसके अलावा मंदिर के प्रवेश द्वार पर वन-वे व्यवस्था होगी,मंदिर में पीछे की तरफ निकासी द्वार बनेगा जो सीधे पार्किंग से जुड़ेगा, इससे वहां उमड़ने वाली भीड़ भी नियंत्रित रहेगी।

Kainchi Dham Helicopter Yatra- इन मंदिरों का होगा कायाकल्प

मंदिर                   जिला               लागत

जागेश्वर धाम – अल्मोड़ा — 11 करोड़

बैजनाथ — बागेश्वर — 1.87 करोड़

नैना देवी — नैनीताल — 11 करोड़

कैंची धाम — नैनीताल — 28.15 करोड़

पाताल रुद्रेश्वर – चंपावत — 2.31 करोड़

पाताल भुवनेश्वर – पिथौरागढ़ —- 2.43 करोड़

हाटकालिका मंदिर – पिथौरागढ़ — 6.58 करोड़

मां बाराही देवी — चंपावत — 12.54 करोड़

नंदा देवी मंदिर — अल्मोड़ा — 04 करोड़

यह भी पढ़ें…

Green Entry Cess- बाहर से आने वाली डीजल गाड़ी को देना होगा ग्रीन एंट्री सेस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *