Kainchi Dham Bailey Bridge- कैंची धाम यात्रा होगी आसान, 15 जून तक बाईपास चालू

Kainchi Dham Bailey Bridge- उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम के यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग ने बाईपास और पुल निर्माण के कार्यों को तेजी से पूरा करने की तैयारी शुरू कर दी है, 15 जून, 2026 तक बाईपास चालू करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे हर साल हजारों श्रद्धालुओं के लिए धाम तक पहुंचना और भी सुगम हो जाएगा।

हालांकि, शिप्रा नदी पर 74 मीटर लंबा पुल इस वर्ष पर्यटन सीजन से पहले तैयार नहीं हो पाएगा। ऐसे में अधिकारियों ने अस्थायी बैली ब्रिज निर्माण की योजना बनाई है, जिससे यात्रियों को सुरक्षा और सुविधा दोनों मिले।

Kainchi Dham Bailey Bridge- सोमवार को भीमताल पहुंचे लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य समय पर पूरा हो और गुणवत्ता पर कोई समझौता न हो।

विकास भवन में आयोजित बैठक में मंत्री ने कहा कि बाईपास मार्ग 18.2 किलोमीटर लंबा है और भवाली सेनिटोरियम से पाडली तक जाएगा। पहले चरण का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे चरण में 10.22 किलोमीटर की पहाड़ कटान भी संपन्न हो चुकी है। शेष कार्यों में पुल निर्माण और अन्य आवश्यक कार्य शामिल हैं।

Kainchi Dham Bailey Bridge

सतपाल महाराज ने इस अवसर पर 1258.12 लाख रुपये की पांच नई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया और स्थानीय लोगों से संवाद किया।

Kainchi Dham Bailey Bridge- हर वर्ष 15 जून को कैंची धाम में भव्य मेला और विशाल भंडारा आयोजित होता है, जिसमें 1 से 2 लाख श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। बाबा नीब करौरी महाराज ने 15 जून, 1964 को धाम की प्रतिष्ठा का दिन निर्धारित किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *