Jolly Grant Airport Dehradun- देहरादून स्थित जॉलीग्रांट एयरपोर्ट को इस साल के अंत तक एक नई पहचान मिलने जा रही है, विंटर शेड्यूल के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो जैसी प्रमुख एयरलाइंस देहरादून को देश के कई बड़े शहरों से जोड़ने की योजना बना चुकी हैं, इनमें सबसे खास बात यह है कि राजधानी उत्तराखंड की हवाई कनेक्टिविटी अब एशिया के सबसे बड़े कहे जा रहे दो नए एयरपोर्ट्स नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई एयरपोर्ट तक विस्तार पाने जा रही है।
Jolly Grant Airport Dehradun- एयर इंडिया एक्सप्रेस की तीन नई उड़ानें
एयर इंडिया एक्सप्रेस पहली बार देहरादून से बेंगलुरु, अहमदाबाद और नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने जा रही है, इन रूटों पर 180 सीटों वाले विमान तैनात किए जाएंगे और उड़ानें अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से प्रस्तावित हैं हालांकि, इन सेवाओं को शुरू करने के लिए अभी DGCA की अनुमति का इंतजार है, स्वीकृति मिलते ही टिकट बुकिंग और स्टाफ की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
Jolly Grant Airport Dehradun- इंडिगो की नई पेशकश
Jolly Grant Airport Dehradun- इंडिगो एयरलाइंस भी इस बार की विंटर फ्लाइट योजना में जेवर एयरपोर्ट के लिए पहली बार उड़ानें शुरू करने की तैयारी में है, इससे देहरादून और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच हवाई संपर्क मजबूत होगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय आवागमन को नया बढ़ावा मिलेगा।
जेवर और नवी मुंबई जैसे अत्याधुनिक एयरपोर्ट्स से क्रमशः 29 और 30 सितंबर से घरेलू उड़ानें शुरू होने की संभावना है, बाद में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन भी शुरू किया जाएगा, देहरादून एयरपोर्ट के इन हब्स से जुड़ने से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे उत्तर भारत के यात्रियों को सुविधा होगी।
वर्तमान में देहरादून एयरपोर्ट से इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और एलायंस एयर की 12 से अधिक उड़ानें प्रतिदिन संचालित हो रही हैं, एयर इंडिया एक्सप्रेस के शामिल होने से इस संख्या में और इजाफा होगा, एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं और मंजूरी मिलते ही नई उड़ानें संचालित कर दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें…