Jan Jan Ki Sarkar- धामी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, 45 दिन में 5 लाख से ज्यादा लोगों को राहत

Jan Jan Ki Sarkar- उत्तराखंड में सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाया गया ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान 45 दिनों के बाद संपन्न हो गया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चले इस विशेष अभियान के तहत प्रदेशभर में 5,33,452 से अधिक लोगों ने प्रत्यक्ष रूप से विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया।

दिसंबर माह से शुरू हुए इस अभियान में न्याय पंचायत स्तर पर कुल 681 शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में 51,053 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 33,755 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए 74,184 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि जनता को समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण करे। इसी सोच के साथ यह अभियान संचालित किया गया।

Jan Jan Ki Sarkar

Jan Jan Ki Sarkar- अभियान के समापन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को बिना भागदौड़ के सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना ही सुशासन की पहली सीढ़ी है उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेष अभियान भले समाप्त हो गया हो, लेकिन प्रशासन आगे भी लगातार जनता के संपर्क में रहकर शिकायतों का समाधान करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *