J.P. Nadda in Uttarakhand

J P Nadda in Uttarakhand : उत्तराखंड को प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा मुख्य धारा में रखा- जे.पी. नड्डा

J P Nadda in Uttarakhand- यूनिफॉर्म सिविल कोड को लाने में नंबर वन रहा उत्तराखंड: जे.पी. नड्डा
कांग्रेस के काले कारनामों की लिस्ट बहुत लंबी : मुख्यमंत्री

J P Nadda in Uttarakhand- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी चौक, मसूरी (देहरादून) में आयोजित विजय संकल्प रैली में प्रतिभाग किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा ने भगवान केदारनाथ एवं राज्य निर्माण में शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए वन रैंक वन पेंशन लागू किया गया है।

देश में 1 लाख करोड़ रूपए ओ.आर.ओ.पी पर खर्च हुआ है। उत्तराखंड में 3500 करोड रूपए ओ.आर.ओ.पी के माध्यम से 1 लाख 26 हज़ार सैनिकों को दिया गया है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पहाड़ो के बॉर्डर एरिया में बीते 10 सालों में डबल लेन रोड़, ऑल वेदर रोड, डबल लेन पुल का कुल 13525 कि.मी का निर्माण हुआ है। और उत्तराखंड के 22 प्रोजेक्ट में 947 किलोमीटर की सड़क बनाई गई है। बॉर्डर में सड़कों के निर्माण से विकास को आगे बढ़ाया जा रहा हैं।

J P Nadda in Uttarakhand- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड को प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्य धारा में रखा है। मोदी जी ने राजनीति की परिभाषा के साथ सोच भी बदली है। प्रधानमंत्री ने देश के अंतिम गांव को देश का पहला गांव बनाया है। वाइब्रेंट विलेज के तहत इन गावों का विकास हो रहा है।

जिसमे 51 गांव वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल किए गए हैं, साथ ही इनके विकास हेतु 758 करोड़ रूपए खर्च होगा। चार धाम सड़क का निर्माण कार्य हुआ है। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन पहुंचाई जा रही है।

J.P. Nadda in Uttarakhand

केदारनाथ का पुनर्निमाण का कार्य हुआ है। मसूरी में पर्यटन के कई विकास कार्य जारी हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड में नंबर वन रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में आयुष्मान योजना के साथ अटल आयुष्मान को जोड़कर 52 लाख कार्ड बनाए गए हैं।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देहरादून में एयरपोर्ट का नया टर्मिनल का कार्य हुआ है। स्मार्ट सिटी में देहरादून को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा किसान सम्मान निधि को अगले 5 वर्षों के लिए आगे बढ़ाया गया है।

J P Nadda in Uttarakhand- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को भी आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ पक्के घर गरीबों को दिए गए हैं। और अभी संकल्प पत्र में 3 करोड़ और घरों को बनाने की व्यवस्था की गई है। आज हर पंचायत में 3 करोड़ से ज्यादा पैसा विकास योजनाओं के लिए आ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस सरकार में हर दिन घोटाले और घपले सामने आते थे। देश में सभी बड़े घोटालो के पीछे कांग्रेस का हाथ है। आज मोदी जी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है।

J.P. Nadda in Uttarakhand

J P Nadda in Uttarakhand- यही कारण है कि कांग्रेस और देश के अन्य भ्रष्टाचारी दलों ने मिलकर गठबंधन कर लिया है। जनता का भरोसा खोने के बाद विपक्ष ईवीएम को दोष देता है, तो कभी लोकतंत्र को खतरे में बताते हैं। कांग्रेस ये कभी नहीं बताएगी कि हज़ारों सिखों का कत्लेआम करने वाले लोकतंत्र को झूठी बात करते हैं। इन्हीं लोगों ने सत्ता हथियाने के लिए देश में इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया था।

उन्होंने कहा कांग्रेस के काले कारनामों की लिस्ट बहुत लंबी है आज देश में जितनी भी समस्याएं हैं उनके पीछे कांग्रेस है। आज मोदी जी के नेतृत्व में हर एक समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस को भारी मतों से हराकर टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र का रिकॉर्ड कायम रखते हुए हैट्रिक लगानी है।

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 19 अप्रैल को पहले मतदान करें, फिर जलपान करें। श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी जी को विजयी बनाकर आदरणीय मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें।

यह भी पढ़ें…

हल्द्वानी के मजदूर की चमकी किस्मत, Dream 11 से रातों रात बना करोड़पति