Hoi An- लालटेन सिटी के नाम से मशहूर है ये जगह, शाम होते ही डूब जाती है रोशनी में

Hoi An- होई एन वियतनाम का सबसे अद्भुत शहर है, जो बड़ा ही सुंदर है. यह क्वांग नेम प्रांत में थू बॉन नदी के तट पर स्थित है. शाम होते ही शहर की सड़कें और बाजार बहुत सारी लालटेनों से भर जाते हैं. इस तरह यहां के लोग हल्की चमक की रंग-बिरंगी ‘जादुई’ रोशनी में डूब जाते हैं, इसलिए ये जगह लालटेन शहर के नाम से भी मशहूर है. यहां के अद्भुत नजारे को देख आप अपना दिल हार बैठेंगे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर ये फोटो एक यूजर ने पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में बताया है कि, ‘वियतनाम का सबसे जादुई शहर होई एन को लालटेन शहर के नाम से भी जाना जाता है. थू बॉन नदी  होई एन की जीवनधारा है, जहां स्थानीय लोग पर्यटकों को लालटेन की रोशनी वाली नावों पर ले जाते हैं,

Hoi An- वायरल फोटो में आप होई एन सिटी की नदी पर चलती सैकड़ों नावों और जलती लालटेनों की रौशनी से कैसा दृश्य बनता है, उसे देख सकते हैं. आप देख सकते हैं कि कैसे पूरा शहर लालटेन की रोशनी से जीवंत सा लगता है.

इसी अद्भुत नजारे को देखने के लिए हर साल लाखों टूरिस्ट्स यहां आते हैं. वैसे भी होई एन सिटी प्राचीन शहर कई सालों से वियतनाम में एक प्रसिद्ध और मनमोहक पर्यटन स्थल रहा है।

होई एन सिटी में , संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का गजब का संगम देखने को मिलता है. अपने ऐतिहासिक महत्व और स्थापत्य शैली की वजह से एक अद्भुत शहर है.

यहां आपको चीनी शॉप हाउस, फ्रांसीसी औपनिवेशिक इमारतें और वियतनामी ट्यूब हाउस देखने को मिल जाएगा. जापानी कवर्ड ब्रिज, बैंग बीच और टैन क्य का पुराना घर भी यहां के मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं. पूरा शहर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है और 7वीं शताब्दी के प्राचीन शहर के रूप में लिस्टेड है।

Hoi An- होई एन का जिक्र करते समय हमें प्राचीन केसरिया और पीले रंग के घरों की कतारों और रात में लालटेन से जगमगाती नदी का जिक्र करना नहीं भूलना चाहिए. होई  एन सिटी के प्रत्येक मौसम की अपनी सुंदरता है, लेकिन गर्मियों के दिनों में यहां सबसे अधिक पर्यटक आते हैं।

यह भी पढ़ें…

Laganiya Hanuman Mandir- यहाँ है लव मैरिज कराने वाला हनुमान मंदिर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *