Harish Rawat Reel Controversy

Harish Rawat Reel Controversy- हरीश रावत ने भाजपा के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Harish Rawat Reel Controversy- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एआई से बनाई गई एक वायरल रील को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए और शुक्रवार को नेहरू कालोनी थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई, रावत का आरोप है कि इस रील के जरिए उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं और उन्हें देशद्रोही तथा पाकिस्तान को सूचनाएं देने वाला बताया जा रहा है।

हरीश रावत ने कहा कि भाजपा पिछले कई वर्षों से झूठे आरोपों और वोट बैंक की राजनीति का सहारा ले रही है, उन्होंने बताया कि 2017 और 2022 में भी भाजपा ने उनके खिलाफ झूठ फैलाया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने पर मुस्लिम यूनिवर्सिटी खोलने की योजना बनाई थी लेकिन अब एआई रील के माध्यम से उन्हें बदनाम किया जा रहा है।

Harish Rawat Reel Controversy- वायरल रील की शुरुआत में रावत को कुछ विवादित बातें कहते हुए दिखाया गया है, इसके बाद मजारों और देवभूमि के कथित बदलाव को लेकर कुछ तस्वीरें दिखाई गईं, रील के अंत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुलिस और बुलडोजर के साथ चलते हुए दिखाया गया है, रावत का कहना है कि यह सिर्फ सत्ता और वोट बैंक की राजनीति का खेल है और वे किसी भी कीमत पर भाजपा के आरोपों का सामना करेंगे और सच उजागर करेंगे।