Haridwar News- हरिद्वार जिले के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सहारनपुर से कर्णप्रयाग मजदूरी के लिए जा रहे मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में 11 मजदूर घायल हो गए।
हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रॉयल वृंदावन होटल के पास हुआ। वाहन में कुल 13 मजदूर सवार थे, जो काम के सिलसिले में कर्णप्रयाग जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
Haridwar News- पुलिस के मुताबिक, गनीमत रही कि किसी की जान को गंभीर खतरा नहीं है और सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
घायलों की पहचान सहारनपुर जिले के विभिन्न गांवों से हुई है। इनमें बड़गांव निवासी अमित (34), भैसरो से परितोष (50), माधोपुर से सुनील (34), कलरपुर गुर्जर से पंकज (38), अजंता मेनवाल (16), राजू (20), सुनील (30), हर्ष देव (28), अजय कुमार (27), साहिल मेहरा (24), और मोनू कुमार (30) शामिल हैं।
मौके पर पुलिस ने यातायात को शीघ्र सामान्य किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना का कारण वाहन की तेज रफ्तार थी या तकनीकी खराबी।
यह भी पढ़ें…