GSR- उत्तराखंड के युवा कराटे खिलाड़ियों ने हरियाणा में बटोरीं सुर्खियां, GSR संस्थान को मिला गौरव

GSR- भारत में गोजू शिन रयु इंटरनेशनल मार्शल आर्ट्स (GSR) के अंतर्गत संचालित स्कूल ऑफ ट्रेडिशनल मार्शल आर्ट के उत्तराखंड से जुड़े छात्रों ने हाल ही में हरियाणा के यमुनानगर में आयोजित जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया।

यूनाइटेड कराटे एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 12 वर्षीय कृतिका गुसाईं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि 19 वर्षीय गौरव गोस्वामी ने रजत पदक अपने नाम किया। इन दोनों युवा खिलाड़ियों की सफलता ने न सिर्फ उनके माता-पिता बल्कि प्रशिक्षकों और पूरे उत्तराखंड को गर्व से भर दिया।

छात्रों की इस उपलब्धि को लेकर गोजू शिन रयु इंटरनेशनल के संस्थापक शिहान वरुण जेटली ने कनाडा से संदेश भेजकर उन्हें बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल खिलाड़ियों की मेहनत नहीं, बल्कि कराटे के मूल्यों और अनुशासन की भी जीत है।

भारत में GSR को एक मजबूत संगठन के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से कार्य कर रहे उत्तराखंड के क्षेत्रीय निदेशक उदित कुमार के नेतृत्व में यह संस्थान लगातार प्रतिभाओं को तराशने का काम कर रहा है। उनकी देखरेख में तैयार हो रहे छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

संस्था का उद्देश्य केवल पदक जिताना नहीं, बल्कि मार्शल आर्ट के माध्यम से आत्मविश्वास, अनुशासन और आत्मरक्षा जैसी आवश्यक क्षमताओं का विकास करना है। जैसे-जैसे आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, वैसे-वैसे GSR की भूमिका भी देशभर में महत्वपूर्ण होती जा रही है।

GSR पूरे भारत में एक संगठित, अनुशासित और समर्पित कराटे समुदाय के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। संस्था सभी युवाओं और अभिभावकों से अपील करती है कि वे इस सशक्तिकरण की यात्रा का हिस्सा बनें और एक बेहतर, सुरक्षित भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *