Government Employees- सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत

Government Employees- उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए वेतन और पेंशन भुगतान के लिए नया सिस्टम लागू कर दिया है, अब सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स को हर महीने की पहली तारीख को ही वेतन और पेंशन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

पिछले वर्षों में वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद बजट क्लोजिंग और नए वर्ष की प्रक्रिया में देरी के कारण कर्मचारियों और पेंशनर्स को समय पर भुगतान नहीं मिल पाता था, कई बार अप्रैल के अंत तक वेतन-पेंशन अटका रहता था। इस समस्या को समाप्त करने के लिए सरकार ने यह प्रशासनिक निर्णय लिया है।

Government Employees- उत्तराखंड वित्त विभाग के निर्देशों के अनुसार, अब सभी विभाग अनुमानित बजट के आधार पर वेतन और पेंशन का भुगतान शुरू कर सकते हैं और बजट की अंतिम स्वीकृति का इंतजार जरूरी नहीं होगा। इससे कर्मचारियों को हर महीने समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा, वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा से पहले पास हो चुका है, इसलिए अब किसी तकनीकी बाधा की संभावना नहीं है।

इस व्यवस्था से लाखों सरकारी कर्मचारियों और सेवानिवृत्त पेंशनर्स को लाभ होगा, बुजुर्ग पेंशनधारक, जो पूरी तरह पेंशन पर निर्भर हैं, अब आर्थिक अनिश्चितता का सामना नहीं करेंगे। सरकार ने यह प्रणाली उत्तर प्रदेश मॉडल के आधार पर लागू की है, जहां अनुमानित बजट के आधार पर समय पर वेतन-पेंशन जारी किया जाता है।

Government Employees- इस फैसले से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, सरकारी कामकाज में तेजी आएगी और शासन के प्रति जनता और कर्मचारियों का भरोसा मजबूत होगा। यह कदम प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *