Google Ask Maps- गूगल ने अपने मैप्स ऐप को और स्मार्ट और यूज़र-फ्रेंडली बनाने के लिए दो नए एआई-आधारित फीचर्स पेश किए हैं, Ask Maps और Immersive Navigation, कंपनी के अनुसार यह पिछले दस साल में Google Maps का सबसे बड़ा अपडेट है और इन फीचर्स से यूज़र्स का मैप्स एक्सपीरियंस पूरी तरह बदल जाएगा, ये फीचर्स जेमिनी AI मॉडल पर काम करते हैं और यूज़र को अधिक पर्सनलाइज्ड, तेज और आसान नेविगेशन अनुभव देते हैं।
यूज़र बस Ask Maps बटन पर टैप करेंगे और मैप पर पर्सनलाइज्ड लोकेशन और सुझाव दिखाई देंगे। यह फीचर आपके पहले किए गए सर्च और सेव किए गए लोकेशन को ध्यान में रखकर रिजल्ट देता है। अगर आप चार लोगों के लिए रेस्टोरेंट ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके और साथ आने वाले लोगों के रास्तों और पसंद को ध्यान में रखते हुए सुझाव देगा।
गूगल के अनुसार, Ask Maps 300 मिलियन से अधिक जगहों के डेटा और 500 मिलियन यूज़र्स के रिव्यू का विश्लेषण करता है। इसी इंटरफेस से यूज़र सीधे रेस्टोरेंट बुकिंग, जगह सेव करना, दोस्तों के साथ शेयर करना और नेविगेशन शुरू करना भी कर सकते हैं।
Google Ask Maps- 3D नेविगेशन का नया अनुभव
दूसरा फीचर Immersive Navigation ने ड्राइविंग अनुभव को पूरी तरह बदल दिया है। इसमें रास्ते का 3D व्यू मिलेगा, जिसमें सड़क, बिल्डिंग, फ्लाईओवर और जमीन बिल्कुल असली जैसी दिखेगी। इससे ड्राइविंग करते समय सही लेन चुनना, मोड़ लेना और रास्ता समझना पहले से बहुत आसान हो जाएगा।

इस फीचर में ट्रैफिक लाइट, क्रॉसवॉक, स्टॉप साइन और रोड लेन जैसी महत्वपूर्ण चीजें स्पष्ट दिखाई जाएंगी। जेमिनी AI स्ट्रीट व्यू और एरियल फोटो की मदद से यूज़र को सटीक विज़ुअल मिलेगा। इसके अलावा, स्मार्ट ज़ूम और ट्रांसपेरेंट बिल्डिंग ओवरले ड्राइविंग अनुभव को और सहज बनाते हैं।
Immersive Navigation स्मार्ट मार्ग निर्देश भी देता है। यह बताता है कि कौन सा रास्ता कम ट्रैफिक वाला है, कौनसा टोल रोड से जल्दी पहुंचेगा और डेस्टिनेशन के पास सही बिल्डिंग एंट्रेंस, पार्किंग और सड़क की सही साइड भी दिखाता है। गूगल के अनुसार ड्राइवर हर दिन 1 करोड़ से अधिक अपडेट शेयर करते हैं और Maps हर सेकंड 50 लाख से अधिक ट्रैफिक बदलाव को प्रोसेस करता है।
Google Ask Maps- Ask Maps धीरे-धीरे भारत और अमेरिका में उपलब्ध हो रहा है वहीं, Immersive Navigation फिलहाल सिर्फ अमेरिका में है और आने वाले महीनों में अन्य देशों में भी रोलआउट किया जाएगा।