Gochar Krishi Mela

Gochar Krishi Mela- किसान दिवस पर गौचर में राज्यस्तरीय कृषि मेले का शुभारंभ

Gochar Krishi Mela- चमोली जिले के गौचर में किसान दिवस के अवसर पर राज्यस्तरीय कृषि मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेले में पहुंचे और कई घंटों तक किसानों के बीच रहकर उनसे संवाद किया।

मेले में पहाड़ी उत्पादों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां स्थानीय कृषि उपज, पारंपरिक खाद्य पदार्थ और आधुनिक खेती-किसानी से जुड़े उपकरण प्रदर्शित किए गए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री ने यहां पारंपरिक चक्की चलाकर और दूध बिलौकर ग्रामीण संस्कृति से जुड़ाव भी दिखाया।

मेले के मैदान में पहाड़ की सीढ़ीनुमा खेती, बागवानी और पशुपालन के जीवंत मॉडल देखने को मिल रहे हैं। एक ओर बदरी गाय जैसे पारंपरिक पशुपालन को दर्शाया गया है, तो दूसरी ओर ट्राउट मछली पालन, कीवी उत्पादन सहित आधुनिक कृषि तकनीकों के मॉडल किसानों को नई दिशा देने का संदेश दे रहे हैं।

Gochar Krishi Mela- यह कृषि मेला न केवल किसानों के लिए नई तकनीक और जानकारी का मंच बना है, बल्कि पहाड़ी कृषि की समृद्ध परंपरा और संभावनाओं को भी उजागर कर रहा है।