Forest Survey of India- 14 मई को फारेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देशभर में कुल 158 फायर अलर्ट जारी किए गए, जिनमें से सबसे अधिक 44 अलर्ट उत्तराखंड से प्राप्त हुए हैं, यह दर्शाता है कि उत्तराखंड इन दिनों जंगल की आग की घटनाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है, इसके बाद उत्तर प्रदेश से 24, मध्य प्रदेश से 21, ओडिशा से 15, और जम्मू-कश्मीर से 8 फायर अलर्ट दर्ज किए गए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ते तापमान और कम नमी के कारण जंगलों में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, गुरुवार को उत्तराखंड में जंगल की आग की दो घटनाएं रिपोर्ट की गईं, जो दोनों वन्यजीव क्षेत्रों में हुईं, इन घटनाओं में लगभग 1.75 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैली वन संपदा को नुकसान पहुंचा है, जंगल की आग न केवल पर्यावरण के लिए खतरनाक है बल्कि वन्यजीवों के अस्तित्व और पारिस्थितिकी तंत्र को भी गहरा आघात पहुंचाती है।
Forest Survey of India- वन विभाग द्वारा इन घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए प्रयास जारी हैं, स्थानीय वन अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है और निगरानी बढ़ा दी गई है, इसके साथ ही ग्रामीणों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वे आग की किसी भी घटना की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।
यह भी पढ़ें…