Environment Protection- सड़क सुरक्षा और पर्यावरण रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य

Environment Protection- पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित पांच किलोमीटर दौड़ को कैंट रोड, देहरादून से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्गों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों युवा, छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा आम नागरिक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

फ्लैग ऑफ के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन आवश्यक है। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन तथा नशे में वाहन न चलाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

Environment Protection

Environment Protection- मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने, अधिक से अधिक पौधारोपण करने और स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। जागरूकता अभियान, यातायात नियमों के प्रति सख्ती और हरित पहल के माध्यम से आमजन को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

Environment Protection- कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की बात कही गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *