Drugs Free Uttarakhand- गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे नशा तस्कर बंटी, बबली की सक्रिय जोड़ी को पौड़ी पुलिस ने फिर गिरफ्तार कर दिखाया हवालात का रास्ता
Drugs Free Uttarakhand- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौडी गढ़वाल, लोकेश्वर सिंह द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, आदतन अपराधियों की निगरानी करने, भविष्य में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जया बलोनी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार विभव सैनी के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे बंटी चन्द्रा पुत्र सोनू चन्द्रा एवं साक्षी पुत्री पप्पू को कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया।
Drugs Free Uttarakhand- दोनों अभियुक्त लगातार कोटद्वार के आसपास के क्षेत्रों में नशा तस्करी में सक्रिय थे ये लोग उ0प्र0 बरेली से स्मैक को कम दामों पर लाकर युवाओं को ऊँचे दामों में बेचने का काम करते हैं। जनपद में ऐसे आदतन अपराधी जो लगातार कई अपराधों में संलिप्त हैं वह सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं उनके विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर जेल भेजने का सिलसिला जारी है।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्तों का नाम पताः-
1. बंटी चन्द्रा पुत्र सोनू चन्द्रा, निवासी झूला बस्ती, थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल।
2. साक्षी पुत्री पप्पू, निवासी झूला बस्ती, थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 87/2024, धारा- 2/3 गैंगस्टर अधिनियम ।
अभियुक्त बंटी चंद्रा का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-102/2022, धारा-8/21 एनडीपीएस एक्ट
2. मु0अ0सं0- 211/202, धारा-8/21/60 एनडीपीएस एक्ट
3. मु0अ0सं0-28/2024, धारा-8/21/60 एनडीपीएस एक्ट
अभियुक्ता साक्षी का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-211/2022, धारा-8/21/60 एनडीपीएस एक्ट
यह भी पढ़ें…


Leave a Reply