Disabled Advisory Board- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनके कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ मिलना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि प्रदेशभर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएँ। इन शिविरों में उपचार, प्रमाण-पत्र, कृत्रिम अंग और अन्य सहायक उपकरण मौके पर उपलब्ध कराए जाएँ।
Disabled Advisory Board- सचिव समाज कल्याण को उन्होंने निर्देश दिए कि बोर्ड की बैठक में प्राप्त सुझावों पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाए और विभिन्न सरकारी सेवाओं में आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार दिव्यांगजनों को पूरा लाभ मिले। उन्होंने विशेष रूप से पेंशन योजनाओं में पात्र दिव्यांगजन को 100 प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने सभी सचिवगणों से अपेक्षा जताई कि विभागीय स्तर पर दिव्यांगजनों से जुड़े मुद्दों पर सतत निगरानी रखी जाए और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उन्हें सक्षम बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।
Disabled Advisory Board- बैठक में विधायक भरत चौधरी, सविता कपूर के साथ ही सचिव श्रीधर बाबू अद्दांकी, रंजीत सिन्हा, चंद्रेश कुमार, वी. षणमुगम, डॉ. आर. राजेश कुमार, निदेशक समाज कल्याण प्रकाश चंद्र और राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य उपस्थित रहे।