Dharma Guardian- उत्तराखंड में शुरू हुआ भारत-जापान का ‘धर्म गार्डियन’ अभ्यास

भारत और जापान के बीच सातवां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ उत्तराखंड के फॉरेन ट्रेनिंग सेंटर, चौबटिया में जारी है, यह अभ्यास 9 मार्च 2026 तक चलेगा और इसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच साझा सुरक्षा चुनौतियों और वैश्विक आतंकवाद के बदलते खतरे के मद्देनजर सैन्य सहयोग को और मजबूत करना है।

Dharma Guardian- अभ्यास में कौन-कौन शामिल

जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) कर्नल मनीष श्रीवास्तव के अनुसार, अभ्यास में भारत और जापान के 120-120 सैनिक भाग ले रहे हैं।

  • जापान की ओर: 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिक
  • भारत की ओर: लद्दाख स्काउट्स की टुकड़ी

अभ्यास की शुरुआत एकीकरण और मार्गदर्शन गतिविधियों के साथ हुई। इसके बाद से प्रशिक्षण को तेज किया गया है, जिसमें अर्ध-शहरी परिस्थितियों में संयुक्त अभियानों की क्षमता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Dharma Guardian

Dharma Guardian- अभ्यास के उद्देश्य

  • अस्थायी ऑपरेटिंग बेस की स्थापना
  • इंटेलिजेंस-सर्विलांस-रिकॉनिसेंस ग्रिड का निर्माण
  • मोबाइल वाहन चेक पोस्ट की स्थापना
  • शत्रुतापूर्ण वातावरण में घेराबंदी और तलाशी अभियान
  • हेलिबोर्न ऑपरेशन
  • हाउस इंटरवेंशन ड्रिल

Dharma Guardian- प्रशिक्षण के दौरान उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना और पारस्परिक समन्वय पर ध्यान दिया जा रहा है। यह अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच सौहार्द और मित्रता बढ़ाने के साथ ही भारत-जापान रक्षा साझेदारी को भी और मजबूत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *