Dharali Rescue- उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में बादल फटने से हुई तबाही के बाद अब राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहे हैं, बुधवार दोपहर मौसम साफ होने के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आई, अब तक 65 लोगों को सुरक्षित निकालकर मातली क्षेत्र में पहुंचाया गया है।
भटवाड़ी से आगे भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने 12 से अधिक मकानों को खाली करवा लिया है, अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं।
सेना, ITBP, NDRF और प्रशासन की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं, दो घायल सैनिकों को हेलिकॉप्टर के जरिए इलाज के लिए भेजा गया है, बुधवार को पहला चिनूक हेलिकॉप्टर हर्षिल पहुंचा, जिसमें NDRF जवानों के साथ राहत सामग्री और उपकरण लाए गए, चिनूक की मदद से दुर्गम इलाकों में सामग्री पहुंचाई जा रही है।
इस आपदा के कारणों की वैज्ञानिक जांच भी शुरू हो रही है, वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. विनीत गहलोत के अनुसार, संस्थान की टीम जल्द ही क्षेत्र का भूगर्भीय अध्ययन करेगी ताकि भविष्य की तैयारियों को बेहतर बनाया जा सके।
Dharali Rescue- जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, आपदा नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय है और हरसंभव मदद के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें…


Leave a Reply