Dehradun Crime- मांडूवाला में कट्टे में महिला का शव मिलने से सनसनी

Dehradun Crime- प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला इलाके में एक भयावह मामला सामने आया है, स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे जंगल से उठती दुर्गंध की शिकायत पुलिस को की, मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कट्टे में करीब छह दिन पुराना एक महिला का शव रखा हुआ था, मृतक महिला की उम्र लगभग 30-35 वर्ष बताई जा रही है।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को घुटने मोड़कर कट्टे में भरा गया था, इसके अलावा पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं और जिले भर के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।

Dehradun Crime- पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार यह हत्या कुछ दिनों पहले हुई प्रतीत हो रही है, शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा और सनसनी फैल गई, पुलिस का दावा है कि पहचान और हत्या की वजह जल्द ही स्पष्ट कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *