Cyber Fraud- एसपी निहारिका तोमर का एक्शन मोड, 265 फर्जी प्लेटफॉर्म्स पर बड़ा वार

Cyber Fraud- आगामी केदारनाथ धाम यात्रा के पहले रुद्रप्रयाग पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशन में एसपी निहारिका तोमर के नेतृत्व में पुलिस ने ऐसे साइबर गिरोहों को निशाना बनाया, जो हर साल श्रद्धालुओं को फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज और मोबाइल कॉल के जरिए ठगते हैं।

Cyber Fraud- साइबर फ्रॉड कम्बैट फोर्स का असर

एसपी निहारिका तोमर द्वारा गठित “साइबर फ्रॉड कम्बैट फोर्स” ने कुल 265 संदिग्ध प्लेटफॉर्म्स पर कार्रवाई की है:

106 फर्जी फेसबुक पेज टेकडाउन

  • 16 इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर कार्रवाई
  • 55 मोबाइल नंबर ब्लॉक, 55 और प्रक्रिया में
  • 6 बैंक खातों की जांच, 1 खाता डेबिट फ्रीज
  • 22 फर्जी वेबसाइट्स की रिपोर्टिंग

Cyber Fraud- कैसे होता था फ्रॉड?

साइबर ठग केदारनाथ यात्रा के नाम पर हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग का झांसा देकर श्रद्धालुओं से पैसा ठगते थे। ये फर्जी वेबसाइट, फेसबुक पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर लोगों को “सस्ते टिकट” और “जल्दी बुकिंग” का लालच देते थे।

Cyber Fraud- एसपी निहारिका तोमर की पहल

एसपी तोमर की दूरदर्शिता और तत्परता ने इस बार यात्रा से पहले ही साइबर गिरोहों की कमर तोड़ दी। उनकी अगुवाई में पुलिस टीम लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए हुए है और “जीरो टॉलरेंस नीति” के तहत सख्त कार्रवाई कर रही है।

  • श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना
  • हेलीकॉप्टर बुकिंग केवल IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से करें
  • किसी भी अनजान लिंक, फेसबुक ऐड या व्हाट्सएप मैसेज से सावधान रहें
  • साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें

Cyber Fraud- पुलिस का संदेश

रुद्रप्रयाग पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि सतर्क रहें और सुरक्षित यात्रा करें।

Cyber Fraud- एसपी निहारिका तोमर की यह पहल न केवल सुरक्षा सुनिश्चित करती है, बल्कि एक स्पष्ट संदेश देती है कि अब साइबर अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *