Corbet Tiger Reserve Ghotala

Corbet Tiger Reserve Ghotala- करोड़ों के सफारी घोटाले में सीबीआई को मुकदमे की मंजूरी

Corbet Tiger Reserve Ghotala- उत्तराखंड के बहुचर्चित जिम कॉर्बेट टाइगर सफारी निर्माण घोटाले में बड़ी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच कर रही सीबीआई को तत्कालीन डीएफओ कालागढ़ अखिलेश तिवारी के खिलाफ मुकदमा चलाने की राज्य सरकार से अनुमति मिल गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभियोजन की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

सीबीआई की जांच में सामने आया कि टाइगर सफारी प्रोजेक्ट में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी हुई थी। 2021-22 में शुरू हुई इस परियोजना में नियमों को ताक पर रखकर भुगतान किए गए और फर्जी काम दर्शाए गए। सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में अखिलेश तिवारी की भूमिका को गंभीर बताया है।

Corbet Tiger Reserve Ghotala- उधर, इसी प्रकरण में पूर्व डीएफओ किशन चंद के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। सरकार ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 19 और आईपीसी की धारा 197 के तहत मुकदमा चलाने की अनुमति दी है।

अब सीबीआई इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर अगली कार्रवाई शुरू करेगी।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज