CM Dhami News- हल्द्वानी में विकास का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों की परियोजनाएं

CM Dhami News- पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला तिवारी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 147 करोड़ 28.56 लाख रुपये की कुल 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, इनमें 72 करोड़ 38 लाख की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 74 करोड़ 90 लाख 56 हजार की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से नैनीताल जिले के विकास को नई रफ्तार मिलेगी और राज्य सरकार “विकसित उत्तराखंड” के लक्ष्य की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ राज्य की विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है।

उन्होंने समान नागरिक संहिता, सख्त नकल-विरोधी कानून और धर्मांतरण कानून जैसे फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति और पवित्रता से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

CM Dhami News- कार्यक्रम के दौरान शिप्रा नदी पर 30 मीटर स्पान के मोटर पुल, हल्द्वानी में राजकीय औद्योगिक संस्थान की टेक्नोलॉजी लैब, विभिन्न क्षेत्रों में नलकूप निर्माण, महिला महाविद्यालय में लैब निर्माण और जल जीवन मिशन के अंतर्गत 14 पेयजल योजनाओं समेत 23 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

इसके अलावा कई सड़कों के निर्माण एवं सुधारीकरण, सीवरेज कार्य, एसटीपी निर्माण, नशा मुक्ति केंद्र मरम्मत और अन्य आधारभूत परियोजनाओं सहित 17 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री ने विशेष योजनांतर्गत सहायता (एसपीए) कार्यक्रम के तहत स्वीकृत हल्द्वानी-काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना (लागत 154.43 करोड़ रुपये) का भूमि पूजन भी किया।

CM Dhami News- कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *