CM Dhami & CM Yogi- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच वर्ष 2000 में राज्य विभाजन के बाद से लंबित परिसंपत्तियों और दायित्वों के मामलों के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक करेंगे, जिसमें इन अवशेष मामलों को सुलझाने पर चर्चा की जाएगी।
बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, उन्होंने निर्देश दिए कि जिन मामलों में पिछली बैठकों में दोनों राज्यों के बीच सहमति बन चुकी है, उन पर तेजी से कार्यवाही हो और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से समन्वय कर जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
CM Dhami & CM Yogi- समीक्षा बैठक में दी गई जानकारी
- ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के जलाशयों व नहरों में वाटर स्पोर्ट्स की अनुमति दी जा चुकी है।
- उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने बिजली बिलों के 57.87 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।
- उत्तर प्रदेश मत्स्य निगम ने उत्तराखंड मत्स्य पालन विकास अभिकरण को 3.98 करोड़ रुपये अदा किए हैं।
- उत्तराखंड वन विकास निगम को भी देयताओं का आंशिक भुगतान किया गया है।
- परिवहन निगम की अवशेष राशि का भुगतान और आवास विकास परिषद की परिसंपत्तियों के निपटारे का निर्णय भी लिया जा चुका है।
इस बैठक से दोनों राज्यों के बीच आर्थिक और प्रशासनिक स्तर पर लंबित मामलों के समाधान की उम्मीदें और प्रबल हो गई हैं।
यह भी पढ़ें…