Cloudburst Chamoli

Cloudburst Chamoli- चमोली में मुख गांव के पास बादल फटने की सूचना, SDRF राहत कार्य में जुटी

Cloudburst Chamoli- चमोली जनपद के नंदप्रयाग घाट मार्ग पर स्थित मुख गांव में सोमवार को बादल फटने की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है, जबकि भारी वर्षा और भूस्खलन की आशंका के चलते राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है।

Cloudburst Chamoli- मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन, नई दिल्ली द्वारा बाढ़ की आशंका जताई गई है। इसके मद्देनज़र राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों के जिलाधिकारियों को अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश से जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सभी अधिकारियों को आवागमन पर नियंत्रण, त्वरित राहत व्यवस्था और सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Cloudburst Chamoli- प्रदेश में भारी बारिश से 74 सड़कें अवरुद्ध

भारी बारिश के चलते उत्तराखंड की 74 सड़कें मलबा आने से बंद हो गई हैं। राज्य आपातकालीन केंद्र के अनुसार:

  • रुद्रप्रयाग: 5 मार्ग बंद
  • उत्तरकाशी: 1 नेशनल हाईवे और 8 ग्रामीण सड़कें
  • नैनीताल: 1 मार्ग
  • चमोली: 1 राज्य मार्ग और 20 सड़कें
  • पिथौरागढ़: 9 मार्ग
  • अल्मोड़ा: 3 सड़कें
  • बागेश्वर: 8 मार्ग
  • चंपावत: 1 मार्ग
  • पौड़ी: 6 ग्रामीण मार्ग
  • देहरादून: 4 मार्ग
  • टिहरी: 8 ग्रामीण मार्ग

वहीं, ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अब भी औजरी के पास बाधित है और मार्ग को खोलने का प्रयास जारी है।

Cloudburst Chamoli- राज्य प्रशासन की तैयारी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी संवेदनशील जिलों में राहत और बचाव दलों को तैयार रखा गया है। जिलों में मलबा हटाने और यातायात बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। साथ ही नदियों और गदेरे के किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *