BKTC News- गैर‑सनातनियों के प्रवेश पर रोक, चारधाम यात्रा तैयारियों में बदलाव

BKTC News- देवभूमि उत्तराखंड में एक बड़ा धार्मिक और राजनीतिक मुद्दा सामने आया है, जिसमें बदरीनाथ‑केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने गैर‑सनातन धर्मावलंबियों के इन पवित्र धामों में प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया है, बैठक में बीकेटीसी के अधीन आने वाले 45 से अधिक मंदिरों में प्रवेश प्रतिबंधित रखने सहित 121.07 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर किया गया, इस प्रस्ताव को चारधाम यात्रा 2026‑27 की तैयारियों के तहत सर्वसम्मति से पारित किया गया है।

बीकेटीसी की बैठक में निर्णय लिया गया कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में सनातन धर्म से बाहर के लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, समिति का तर्क है कि ये स्थल पर्यटन स्थल नहीं बल्कि सनातन धर्म के सर्वोच्च आध्यात्मिक केंद्र हैं, इसके साथ ही त्रैलोक्य यात्रा से पहले दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा और आधारभूत ढांचे को और मजबूत करने के लिए बजट में महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

BKTC News

BKTC News- इस फैसले को लेकर अब राज्य सरकार का रुख भी मायने रखता है, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वे इस मुद्दे पर “बोर्ड के निर्णय और कानून, एक्ट तथा पौराणिक परंपराओं की स्टडी” के आधार पर आगे निर्णय लेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार सम्बंधित कानूनी और परम्परागत पहलुओं को ध्यान में रखेगी।

केदारनाथ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक आशा नौटियाल ने इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया दी है कि उन्हें इस बारे में फिलहाल आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन पिछले साल उन्होंने केदारनाथ क्षेत्र में मांस और शराब के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन किया था।

BKTC News- यह विवाद धार्मिक, सामाजिक और संवैधानिक दृष्टिकोण से अहम विषय बन गया है और अब सभी की निगाहें राज्य सरकार के अंतिम फैसले पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *