Bageshwar News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर बागेश्वर पहुंचे। गरुड़ के मेलाडुंगरी हेलीपेड पर उनका स्वागत जय श्री राम के नारों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के माला व अभिनंदन से किया गया। जनता भी मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखी।
हेलीपैड से वे पर्यटक आवास गृह बैजनाथ पहुंचे, जहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके अलावा, वरिष्ठ नागरिकों और प्रबुद्धजनों से भी भेंटवार्ता करेंगे।
Bageshwar News- मुख्यमंत्री की कार्यक्रम सूची में जिला मुख्यालय में पार्टी कार्यालय में बैठक, शाम चार बजे अधिकारियों की समीक्षा बैठक और पांच बजे पत्रकार वार्ता शामिल है।


Leave a Reply