Appointment Letters

Appointment Letters- मंत्री गणेश जोशी ने कृषि सहायक अधिकारी के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

Appointment Letters- विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग में कृषि सहायक अधिकारी के पद पर चयनित 31 अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र।

Appointment Letters- सुबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून हाथीबड़कला स्थित अपने शासकीय आवास आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में लोक सेवा आयोग के माध्यम से कृषि विभाग के अंतर्गत सहायक कृषि सहायक अधिकारी वर्ग-1 के पद पर चयनित 31 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

Appointment Letters
Appointment Letters

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि से आप एक नया अध्याय की शुरुआत करने जा रहे है  उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा जो भी कार्य करें उसे पूर्ण ईमानदारी और लगन से करें तथा पूरी कोशिश करें कि जो काम आज होना है उसे आज ही सम्पन्न करें।

Appointment Letters

मंत्री गणेश जोशी ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ व नम्बर-एक राज्य बनाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा चुनाव से पहले 06 हजार से अधिक लोगों को विभिन्न विभागों द्वारा नियुक्ति पत्र मिल चुके है।

 

मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है।

Appointment Letters- इस अवसर पर विधायक महेश जीना, सचिव कृषि विनोद सुमन, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, कृषि निदेशक केसी पाठक, उद्यान निदेशक दीप्ति सिंह सहित विभागीय अधिकारीगण एवं नव नियुक्त कार्मिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें…

राशन कार्ड धारकों को सरकार की सौगात, मुफ्त मिलेगा आयोडीन युक्त नमक