Amit Shah Haridwar- चारधाम और कुंभ तैयारियों के बीच अमित शाह का दौरा

Amit Shah Haridwar- सात मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित हरिद्वार दौरे से पहले तैयारियां तेज हो गई हैं, व्यवस्थाओं का जायजा लेने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को बैरागी कैंप मैदान पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने मंच, सभा स्थल, पार्किंग व्यवस्था और वीआईपी आगमन मार्ग का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा और स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

सीएम धामी ने प्रशासनिक अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति और यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने को कहा। निरीक्षण के दौरान पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Amit Shah Haridwar- ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम

दरअसल, उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हरिद्वार के बैरागी कैंप मैदान में ‘4 साल बेमिसाल’ नाम से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सात मार्च को आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में राज्य सरकार की चार वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही संशोधित आपराधिक कानून ‘बीएनएस’ (भारतीय न्याय संहिता) से संबंधित जानकारी भी प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाएगी। तैयारियों को लेकर सरकार के साथ-साथ भाजपा संगठन भी सक्रिय रूप से जुटा हुआ है। निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Amit Shah Haridwar- चारधाम यात्रा और कुंभ की भी तैयारी

मुख्यमंत्री ने आगामी चार धाम यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा की उन्होंने कहा कि यात्रा की व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं और इस वर्ष श्रद्धालुओं को बेहतर एवं सुगम अनुभव मिलेगा।

इसके साथ ही हरिद्वार में प्रस्तावित भव्य कुंभ मेले की तैयारियां भी तेज हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ को दिव्य, भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं और व्यवस्थाओं की निगरानी वे स्वयं कर रहे हैं।

Amit Shah Haridwar- अमित शाह के दौरे और आगामी बड़े आयोजनों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *