Air Pollution- दीपावली के बाद उत्तराखंड की हवा ने राहत की सांस ली है। प्रदूषण स्तर में गिरावट के साथ राज्यभर में वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया है। 23 अक्तूबर को हल्द्वानी समेत चार शहरों में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में रहा, जबकि तीन स्थानों पर हवा संतोषजनक स्तर पर दर्ज की गई।
- टिहरी की हवा सबसे स्वच्छ रही, जहां एक्यूआई केवल 46 रहा- जो “अच्छी श्रेणी” में आता है।
- राजधानी देहरादून में तीन स्थानों पर वायु गुणवत्ता की निगरानी की गई, जहां औसत एक्यूआई 98 (संतोषजनक श्रेणी) दर्ज किया गया।
- ऋषिकेश में दो स्थानों पर निगरानी में औसत एक्यूआई 88, जबकि नैनीताल में 82 रहा- दोनों ही “संतोषजनक” श्रेणी में हैं।
- वहीं मध्यम श्रेणी में आने वाले शहरों में हल्द्वानी (117), काशीपुर (122), रुद्रपुर (134) और हरिद्वार (137) शामिल हैं।
Air Pollution- कुल मिलाकर दीपावली के बाद उत्तराखंड की हवा ने फिर से सुधार की दिशा पकड़ी है, जो राज्य के पर्यावरण के लिए एक सकारात्मक संकेत है।


Leave a Reply