Agniveer Training

Agniveer Training- अग्निवीर बनना चाहते हैं? सरकार दे रही है फ्री ट्रेनिंग

Agniveer Training- उत्तराखंड में सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य खेल विभाग ने अग्निवीर भर्ती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण की मानक प्रचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार कर ली है। अब प्रदेश के सभी जिलों में युवाओं को फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे सेना में चयन के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार हो सकें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तैयार की गई इस SOP के तहत युवाओं को फिजिकल ट्रेनिंग, अनुशासन, फिटनेस और परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।

Agniveer Training- प्रशिक्षण के लिए आवेदक का उत्तराखंड का मूल निवासी या राज्य के किसी संस्थान में अध्ययनरत या सेवारत होना अनिवार्य है। साथ ही हाईस्कूल में कम से कम 45% अंक और प्रत्येक विषय में 33% से अधिक अंक आवश्यक रखे गए हैं।

प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 16 वर्ष से अधिक तय की गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और स्पोर्ट्स ड्रेस (टी-शर्ट, नेकर, स्पोर्ट्स शूज़, मौजे) के साथ उपस्थित होना होगा। शरीर पर किसी प्रकार का टैटू या स्थायी निशान नहीं होना चाहिए।

Agniveer Training- मुख्यमंत्री धामी ने कहा-

“उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा रही है। हर परिवार से कोई न कोई सदस्य देश की सेवा में है। सरकार चाहती है कि हमारे युवा प्रशिक्षित होकर सेना में जाएं और देश की रक्षा करें।”

राज्य सरकार ने यह भी घोषणा की है कि सेवाकाल पूरा करने के बाद अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जाएगा।