Adi Badrinath Mandir

Adi Badrinath Mandir- मकर संक्रांति पर खुले आदि बदरीनाथ धाम के कपाट

Adi Badrinath Mandir- सप्त बदरी में आदि बदरीनाथ धाम के कपाट मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुल गए। बुधवार सुबह सुबह 5:30 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए और इसी के साथ मंदिर में सात-दिवसीय महाभिषेक समारोह का शुभारंभ भी हो गया।

परंपरा के अनुसार, आदि बदरीनाथ मंदिर के कपाट पौष माह में एक महीने के लिए बंद रहते हैं। कपाट खुलने के अवसर पर भक्तगण भगवान नारायण को अभय मुद्रा में शृंगार दर्शन करते हैं।

Adi Badrinath Mandir- मंदिर के पुजारी चक्रधर थपलियाल ने बताया कि कर्णप्रयागगैरसैंण हाईवे पर स्थित मंदिर में कपाट खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। मंदिर की सजावट दो क्विंटल गेंदे के फूलों से भव्य रूप में की गई है।

Adi Badrinath Mandir

मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद बहुगुणा ने बताया कि कपाट खुलने के साथ ही सात गढ़वाल मंडल कीर्तन मंडप में श्रीमद्भागवत सप्ताह का भी शुभारंभ हुआ।

सभी आयोजनों का उद्घाटन सुबह 11 बजे गढ़वाल स्काउट बैंड की मधुर धुन के साथ जिला पंचायत चमोली के अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट करेंगे।

Adi Badrinath Mandir- समारोह के प्रथम दिन, क्षेत्र के महिला मंगल दलों द्वारा धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।