Accident on Badrinath Highway- बदरीनाथ मार्ग पर कार हादसा, घायल यात्री गोपेश्वर रेफर

Accident on Badrinath Highway- चमोली जनपद के बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी के समीप सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, वाहन में कुल सात तीर्थयात्री सवार थे, जो मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं, हादसे के बाद एक तीर्थयात्री लापता है जबकि तीन लोग घायल हो गए, इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कोतवाली ज्योतिर्मठ के एसएसआई देवेंद्र पंत ने बताया कि वाहन गोविंदघाट से ज्योतिर्मठ की ओर आ रहा था, मारवाड़ी के समीप अचानक कार असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

Accident on Badrinath Highway- घायल यात्रियों की पहचान

अवतार सिंह (47 वर्ष), पुत्र जसवंत सिंह, निवासी राजपुर थाना करेरा, शिवपुरी- गंभीर रूप से घायल, गोपेश्वर रेफर।
बद्री प्रसाद (75 वर्ष), पुत्र चंदन सिंह, निवासी खेरा कोटिया थाना करेरा, शिवपुरी- गंभीर रूप से घायल, गोपेश्वर रेफर।
हरनाम सिंह, पुत्र श्री नाम सिंह, निवासी ग्राम सुनारी, थाना सुनारी, जिला शिवपुरी- उपचाराधीन सीएससी ज्योतिर्मठ।

Accident on Badrinath Highway- हादसे के बाद लापता यात्री की तलाश की जा रही है, पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *