Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/himvarta.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Agniveer Training Centre- युवाओं का हौसला बढ़ाने खुद मैदान में उतरे सीएम धामी

Agniveer Training Centre- देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर स्थित प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में संचालित अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया और युवाओं से सीधे संवाद कर उनके अनुभव, दिनचर्या और चुनौतियों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण केंद्र में उपलब्ध शारीरिक प्रशिक्षण, दौड़ अभ्यास, खेल गतिविधियों और मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवाओं को दी जा रही सभी सुविधाएं उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय-समय पर अपडेट किया जाए।

Agniveer Training Centre
Agniveer Training Centre

सीएम धामी ने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए स्वयं भी खेल गतिविधियों में भाग लिया और अनुशासन, परिश्रम व सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना देश के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है और सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड के युवा इस योजना के माध्यम से देश सेवा के साथ आत्मनिर्भर बनें।

Agniveer Training Centre- मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की मदद से युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, अपर सचिव डॉ. आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *