Chalda Maharaj Yatra- जौनसार-बावर के दसऊ मंदिर से छत्रधारी चालदा महासू महाराज की हिमाचल प्रदेश के पश्मी के लिए छह दिवसीय ऐतिहासिक यात्रा सोमवार से शुरू हो गई। महाराज सातवें दिन सिरमौर जिले के पश्मी गांव स्थित नए मंदिर में विराजमान होंगे।
गर्भगृह से बाहर आने पर श्रद्धालुओं ने फूल माला और भक्ति भाव के साथ महाराज का जोरदार स्वागत किया। महिलाओं और पुरुषों में गहरी भावुकता देखने को मिली।
Chalda Maharaj Yatra- यात्रा में 8 दिसंबर को दसऊ में रात्रि विश्राम, 10 दिसंबर को सीताराम चौहान भूपऊ, 11 दिसंबर को म्यार खेड़ा, 12 दिसंबर को सावड़ा, 13 दिसंबर को द्राबिल और 14 दिसंबर को पश्मी मंदिर में विराजमान होना तय है।
इस ऐतिहासिक प्रवास में 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। महाराज अपनी पालकी में विराजमान होकर भक्तों के दु:ख दूर करते हैं और प्रत्येक क्षेत्र का भ्रमण करते हैं।
Chalda Maharaj Yatra- दसऊ गांव के ग्रामीण मुख्य गेट पर फूल माला और उत्सव के साथ महाराज का स्वागत कर रहे हैं। यह यात्रा भक्तों के लिए अत्यंत मंगलमय और ऐतिहासिक अवसर साबित हो रही है।


Leave a Reply