Yatra 2025- केदारनाथ और बदरीनाथ में रिकॉर्ड तोड़ हुजूम

Yatra 2025- बदरीनाथ धाम के कपाट आज दोपहर 2:56 बजे शीतकाल के लिए विधिवत बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा का समापन हो जाएगा। वर्ष 2025 की यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक रही इस बार श्रद्धालुओं की संख्या ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 51 लाख का आंकड़ा पार कर लिया, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या लगभग 48 लाख थी।

यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल 2025 को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुई थी। दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद चारों धामों में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट पहले ही बंद हो चुके हैं, और बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होते ही यात्रा पूरी तरह शीतकाल के लिए विराम ले लेगी।

इस बार केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है केदारनाथ में 17.68 लाख और बदरीनाथ में 16.52 लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। वहीं उत्तरकाशी जिले में आपदा की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही।

Yatra 2025- 2025 में चारधाम व हेमकुंड साहिब के दर्शनार्थियों की संख्या

  • केदारनाथ – 17,68,795
  • बदरीनाथ – 16,52,971
  • गंगोत्री – 7,58,249
  • यमुनोत्री – 6,44,637
  • हेमकुंड साहिब – 2,74,441

Yatra 2025- शीतकाल के दौरान चारों धामों की पूजा-अर्चना उनके निर्धारित शीतकालीन गद्दीस्थलों पर जारी रहेगी, जहां श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *