CMI Hospital- CMI अस्पताल में अटेंडेंट की बदतमीजी पर फटकार

CMI Hospital- देहरादून के सीएमआई अस्पताल में शुक्रवार को एक शर्मनाक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, एक मरीज के साथ आए अटेंडेंट ने नर्सिंग स्टाफ से छेड़छाड़ की और अभद्र टिप्पणियां कीं। आरोपी ने एक स्टाफ सदस्य से कहा—“5000 रुपये ले और मेरे साथ चल,” जबकि दूसरी नर्स से अपनी मां की देखभाल करने घर चलने की बात कही।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने गुरुवार रात से ही स्टाफ के साथ गलत व्यवहार करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद उसे अस्पताल से बाहर भेज दिया गया था लेकिन शुक्रवार दोपहर वह दोबारा अस्पताल पहुंचा और फिर से नर्सिंग स्टाफ के साथ बदतमीजी और छेड़छाड़ करने लगा।

स्थिति बिगड़ने पर एक महिला स्टाफ ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया और मौके पर ही उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को बुलाया, और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

CMI Hospital- अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि महिला कर्मियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, और किसी भी तरह की अभद्रता या हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *