UGC Action- यूजीसी ने उत्तराखंड के 4 निजी विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर घोषित किया

UGC Action- जानकारी छिपाने और आधिकारिक वेबसाइट अपडेट न करने पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने उत्तराखंड के चार निजी विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है, यूजीसी ने अधिनियम 1956 की धारा-13 के तहत यह कार्रवाई की है।

डिफॉल्टर घोषित किए गए विश्वविद्यालयों में माया देवी यूनिवर्सिटी, माइंड पावर यूनिवर्सिटी, श्रीमती मंजीरा देवी यूनिवर्सिटी और सूरजमल यूनिवर्सिटी शामिल हैं।

आयोग का आरोप है कि इन संस्थानों ने न तो अपनी अनिवार्य फाइलें जमा कीं और न ही वेबसाइट पर कोर्स, फैकल्टी, शोध कार्य, छात्र संख्या और वित्तीय विवरण जैसी अहम जानकारी साझा की, इसके चलते छात्रों और अभिभावकों को सही जानकारी उपलब्ध नहीं हो पा रही थी।

UGC Action- यूजीसी की ओर से कई बार ईमेल और ऑनलाइन बैठकों के जरिए स्मरण पत्र भेजे गए, लेकिन प्रबंधन ने अनदेखी की, आयोग ने चेतावनी देते हुए कहा कि सभी विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार द्वारा प्रमाणित सहायक दस्तावेज जमा करें और अपनी वेबसाइट के होम पेज पर जरूरी सूचनाएं तत्काल अपलोड करें, ताकि छात्रों और आम जनता को पारदर्शी जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *