Clean Dehradun- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय परिसर से नगर निगम देहरादून की वैक्यूम बेस्ड रोड स्वीपिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्मार्ट तकनीक पर आधारित यह पहल राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून को स्वच्छ और प्रदूषण रहित बनाने के लिए सफाई व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से सुदृढ़ किया जा रहा है, नगर निगम के बेड़े में शामिल इन उन्नत मशीनों से सड़कों की सफाई अब और अधिक तेज़ व प्रभावी होगी, जिससे धूल और प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी और आमजन को स्वच्छ वातावरण मिलेगा।

उन्होंने नगर निगम और संबंधित विभागों से अपील की कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाए रखने के लिए इन गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए।
Clean Dehradun- इस अवसर पर मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, नगर आयुक्त नमामि बंसल सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।