Rudraprayag News- उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और रुद्रप्रयाग जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शनिवार को तहसील बसुकेदार के ब्लॉक जखोली स्थित न्याय पंचायत स्यूर के बादल फटने से प्रभावित गांवों का स्थलीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस आपदा के समय पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता दी जाए और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेज किया जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Rudraprayag News- मंत्री ने प्रदेश सरकार की प्राथमिकता को स्पष्ट करते हुए कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों का सुरक्षित पुनर्वास करना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल की तत्परता की सराहना की और विश्वास जताया कि सरकार की संवेदनशीलता और सामूहिक प्रयासों से प्रभावित क्षेत्रों को जल्दी ही सामान्य स्थिति में लाया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष भरत भूषण भट्ट, आपदा सचिव विनोद सुमन, विजय कपड़वान और श्री सुमंत तिवारी भी उपस्थित रहे।