Uttarakashi Aapda
Uttarakashi Aapda- उत्तरकाशी के धराली गांव में भीषण आपदा के बाद राज्य का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है, राहत-बचाव कार्यों के बीच बड़ी संख्या में घायलों की चिकित्सा व्यवस्था के लिए सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि आपदा प्रभावितों के इलाज के लिए दून मेडिकल कॉलेज और एम्स ऋषिकेश में बेड आरक्षित किए गए हैं, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जिसमें सर्जन, हड्डी रोग, निश्चेतक और फिजिशियन शामिल हैं को तुरंत धराली भेजा गया है।
गढ़वाल क्षेत्र के निदेशक स्वास्थ्य को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि सभी बड़े अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि गंभीर घायलों के लिए जरूरी दवाइयों और उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें।
आपात स्थिति को देखते हुए राज्यभर में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, 108 एंबुलेंस सेवा को हाई अलर्ट पर रखा गया है और उत्तरकाशी में 24×7 आपात नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
Uttarakashi Aapda- स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि दून, टिहरी और देहरादून के अस्पतालों को विशेष रूप से तैयार किया गया है, उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार आपदा पीड़ितों को हर संभव चिकित्सा सहायता देगी।
यह भी पढ़ें…
