Phoolon Ki Ghati

Phoolon Ki Ghati- फूलों की घाटी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या, विदेशी सैलानियों की भरी संख्या

Phoolon Ki Ghati- चमोली जनपद की विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी एक बार फिर पर्यटकों की पहली पसंद बनती जा रही है, इस वर्ष न केवल देशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि देखी गई है, बल्कि विदेशी सैलानियों की मौजूदगी में भी खासा इजाफा हुआ है, अब तक घाटी में कुल 3,428 पर्यटक पहुंच चुके हैं, जिनमें 52 विदेशी पर्यटक शामिल हैं।

Phoolon Ki Ghati- विदेशी पर्यटकों की बढ़ती रुचि

पिछले साल 26 जून तक जहां केवल 30 विदेशी सैलानी घाटी पहुंचे थे, वहीं इस बार यह आंकड़ा 52 तक पहुंच गया है, बृहस्पतिवार को अकेले 26 विदेशी पर्यटक घाटी पहुंचे, जिनमें 19 रूस से और सात लिथुआनिया से थे।

Phoolon Ki Ghati- ब्लू पॉपी का सौंदर्य बना आकर्षण का केंद्र

फूलों की घाटी इस समय विभिन्न किस्मों के फूलों से सजी हुई है, यहां खिला ब्लू पॉपी (जिसे हिमालयी फूलों की रानी कहा जाता है) पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह दुर्लभ फूल आमतौर पर अगस्त माह तक खिलता है।

Phoolon Ki Ghati- वन विभाग की पुष्टि

फूलों की घाटी की वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल के अनुसार, इस वर्ष अब तक पिछले वर्ष की तुलना में अधिक पर्यटक यहां पहुंचे हैं उन्होंने बताया कि फूलों की घाटी में मौसम और प्राकृतिक सुंदरता के चलते देश-विदेश के पर्यटक लगातार खिंचे चले आ रहे हैं।

फूलों की घाटी को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल का दर्जा प्राप्त है, यह घाटी अपने दुर्लभ और रंगबिरंगे फूलों के लिए जानी जाती है और हर साल जून से अक्टूबर के बीच सैलानियों के लिए खोली जाती है।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज