Gangotri Highway- गंगोत्री हाईवे के पास हिमस्खलन, बर्फबारी जारी, हाईवे खोलने में जुटी BRO की टीम

Gangotri Highway- उत्तरकाशी जिले के भैरोघाटी-धराली के बीच गंगोत्री हाईवे पर किमी 15 चांग थांग में हिमस्खलन आया है। यह धराली और हर्षिल से करीब आठ से दस किमी आगे जांगला पुल के समीप है, बीआरओ कमांडर विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि गंगोत्री हाईवे पर धराली से आगे किमी 15 पर हिमस्खलन हुआ है। हालांकि कोई नुकसान नहीं है।

प्रदेश में आज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है, सोनगाड से गंगोत्री तक बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित हैं।

बीआरओ-1442 बीसीसी द्वारा वर्तमान स्थिति सोनगाड से सुक्की टॉप तक मार्ग केवल नॉन स्किड चेन वाले वाहनों के लिए सुचारू किया गया है।

Gangotri Highway- वर्तमान में बर्फबारी जारी है, सुखी टॉप पर एक जेई बर्फ हटाने के काम की निगरानी कर रहे हैं, दो जेसीबी बेट सोनगाद से सुखी टॉप तक काम कर रहे हैं, किसी भी तरह के हिमस्खलन से निपटने के लिए डबरानी में एक एक्स 205 इक्वेटर भेजा गया है, इसके अलावा जनपद के दस ग्रामीण मोटर मार्ग बाधित हैं।

बीआरओ-72 द्वारा सुक्की टॉप से झाला तक दो जेसीबी और एक जेसीबी पीडब्लूडी भटवाड़ी द्वारा तैनात हैं, वर्तमान में बर्फबारी जारी है, साथ-साथ मार्ग से बर्फ हटाने का काम चल रहा हैं।

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश के आसार जताए गए थे, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

जबकि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में तेज गर्जन का येलो अलर्ट जारी किया गया है, आने वाले दिनों की बात करें तो पांच फरवरी से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने रहेगा, चटक धूप खिलने से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा।

Gangotri Highway- चमोली जिले में अगले 24 घंटे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीजीआरई) चंडीगढ़ की ओर से यह चेतावनी जारी की गई है, कहा गया है कि चमोली के 2500 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन हो सकता है।

इसके अलावा रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है, जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं, साथ ही बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवाजाही रोकी गई है।

यह भी पढ़ें…

उत्‍तराखंड के 1.32 लाख राशन कार्डधारकों को अब मुफ्त मिलेगा एक किलो मडुवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *