Uttarakhand Budget Session- बजट सत्र के बीच ऐतिहासिक कदम, सख्त भू-कानून पर मुहर…

Uttarakhand Budget Session- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भू कानून पर कैबिनेट की मंजूरी का ऐलान किया, उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह सम्मान करते हुए लिया गया है, यह कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा साथ ही प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारी सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस निर्णय से यह साफ हो जाता है कि हम अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे, इस भू कानून के माध्यम से राज्य की प्राकृतिक धरोहर, संसाधनों और संस्कृति की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

Uttarakhand Budget Session- उन्होंने आगे कहा कि यह निर्णय प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में सहायक साबित होगा और इससे राज्य में बाहरी निवेशकों के अवैध कब्जे पर भी अंकुश लगेगा, मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि यह कानून राज्य के नागरिकों को सुरक्षा और उनके अधिकारों की सुरक्षा देगा, जिससे वे अपने घरों और संपत्तियों में सुरक्षित महसूस करेंगे।

यह भी पढ़ें…

घर-घर लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर, मोबाइल से भी कर पाएंगे रिचार्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *